मनोरंजन

जब ब्लू हाफ पैंट में दिशा पटानी ने शेयर किया मिरर सेल्फी लोग हो गए फिटनेस देख दंग

एक्ट्रेस दिशा पाटनी अक्सर अपनी तस्वीरों और वीडियोज की वजह से सोशल मीडिया में चर्चा में बनी रहती हैं, दिशा सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहती हैं और अपनी खूबसूरत तस्वीरों से धमाल मचाती रहती हैं, इस बीच एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की है, जिस पर हर किसी की नजर टिकी हुई है।

इस तस्वीर में दिशा मिरर के सामने खड़ी नजर आ रही हैं, जिसमें उन्होने ग्रे कलर की स्पोर्ट्स ब्रा और ब्लू हाफ पैंट पहन रखा है, इस तस्वीर में जो चीज लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान खींच रहा है, वो है उनके एब्स। इस मिरर सेल्फी में दिशा पाटनी अपने एब्स फ्लांट कर रही हैं, जिसकी वजह से लोग उनकी फिटनेस के कायल हो गये हैं, एक्ट्रेस की तस्वीर पर लोग कर कमेंट कर उनकी फिटनेस की तारीफ कर रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/CGZ_JZOA6YY/?utm_source=ig_web_copy_link

एक यूजर ने दिशा पाटनी की इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा है, एब्स की तरफ देखो, आपने तो कमाल ही कर दिया, इससे पहले दिशा पाटनी ने बटरफ्लाई किक एक्सरसाइज करते हुए एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो में दिशा पाटनी बिना किसी हेल्प के और बिना किसी गलती के बटरफ्लाई किक लगाती नजर आ रही हैं, उनके इस वीडियो ने भी सोशल मीडिया पर जबरदस्त धमाल मचाया था, लोगों ने उनकी जमकर तारीफ की थी, वैसे भी दिशा अपनी फिटनेस को लेकर बेहद कांसेंस रहती हैं।

https://www.instagram.com/p/CGEo5bCgKiE/?utm_source=ig_web_copy_link

काम की बात करें, तो फिलहाल दिशा अपनी आने वाली फिल्म राधे की शूटिंग में बिजी हैं, इस फिल्म में दिशा के साथ सुपरस्टार सलमान खान और रणदीप हुड्डा भी हैं, फिल्म का निर्देशन प्रभुदेवा ने किया है, कोरोना की वजह से करीब सात महीने से फिल्म की शूटिंग रुकी हुई थी, लेकिन अब दोबारा शूटिंग शुरु हो चुकी है, जिसकी जानकारी खुद सलमान खान ने दी थी।

Related Articles

Back to top button