देश विदेश

बहु ने नही बनाया चाय, सास ने चुन्नी से गला दबा कर की बहु की हत्या

हैदराबाद: एक महिला ने अपनी बहु की इसलिए हत्या कर दी क्यों कि उसने चाय नहीं बनाई थी. हैरान कर देने वाला मामला हैदराबाद के अट्टापुर है है. यहां एक सास ने कथित तौर पर अपनी बहु का गला घोंट दिया क्योंकि उसने उसके लिए चाय बनाने से इनकार कर दिया था. चाय नहीं देने से नाराज होकर सास ने अपनी बहू की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है.

पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला ने पीड़िता का गला घोंटने के लिए चुन्नी का इस्तेमाल किया. पुलिस ने बताया कि गुरुवार रात करीब 10.15 बजे पीड़िता अजमेरा बेगम (28) को उसकी सास फरजाना बेगम ने चाय बनाने के लिए कहा था. हालांकि, अजमेरा ने फरजाना से कहा कि वह दूसरे काम में व्यस्त है और उसने चाय बनाने से मना कर दिया.

पुलिस ने बताया कि जब फरजाना को कुछ देर इंतजार करने के बाद भी चाय नहीं मिली तो दोनों के बीच बहस शुरू हो गई और बाद में उसने अजमेरा को धक्का देकर नीचे गिरा दिया और उसका गला घोंट दिया.

Related Articles

Back to top button