मनोरंजन

सिजलिंग लुक में उर्फी जावेद का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल, सेक्सी है अंदाज़े बया – cgtop36.com


उर्फी जावेद साड़ी के बाद अब एयरपोर्ट पर शॉर्ट ड्रेस में अपने जलवे बिखेरती हुई दिखाई दे रही हैं. एक्ट्रेस ने फ्लोरल प्रिंटेड ब्रालेट के साथ मैचिंग प्रिंटेड स्कर्ट पहना है. एक्ट्रेस ने अपने इस लुक के साथ न्यूड ग्लॉसी लिपस्टिक, आईलाइनर और मस्कारा के साथ अपने मेकअप को फाइनल टच दिया है. बालों में उर्फी ने हाई बन बनाया हुआ है.

वीडियो में उर्फी अपने नए लुक में पैपराजी को पोज देती हुई नजर आ रही हैं. नए सिजलिंग लुक में उर्फी का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है. कई यूजर्स उर्फी से सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर वो एयरपोर्ट आकर जाती कहां हैं. एक यूजर ने लिखा- देश जानना चाहता है कि उर्फी एयरपोर्ट आकर जाती कहां हैं.

एक दूसरे यूजर ने लिखा- मैंने सुना है उर्फी जावेद सिर्फ फोटो खिंचवाने एयरपोर्ट जाती हैं. एक दूसरे यूजर ने उर्फी को ट्रोल करते हुए लिखा- हमको बुखार आ रहा है, ये देखकर.

उर्फी जावेद अपने आप में ही एक फैशन डीवा बन चुकी हैं. उर्फी के रिवीलिंग और सुपर सिजलिंग लुक्स देखकर सिर्फ फैंस ही नहीं अब तो कई सेलेब्स भी उनपर निशाना साधने लगे हैं. लेकिन उर्फी जावेद को किसी ट्रोलिंग से कुछ फर्क नहीं पड़ता है. बेबाक और बिंदास उर्फी लगातार अपने बोल्ड फैशन से सुर्खियां बटोर रही हैं.



Related Articles

Back to top button