डिलीवरी करने निकले डिलीवरी ब्वॉय का वीडियो हो रहा वायरल, जाने क्या है खास

देश और दुनिया में आज कल ऑनलाइन का प्रचलन काफी बढ़ गया है. खासकर, खाने-पीने की चीजें तो लोग धड़ल्ले से ऑनलाइन मंगा रहे हैं. ऐसे में Zomato और Swiggy अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. ऐसे में एक बार फिर Swiggy का डिलीवरी ब्वॉय चर्चा में है. क्योंकि, वह सड़कों पर स्केटिंग चलाकर सामान पहुंचाते हुए नजर आया! लोगों को यह वीडियो काफी पंसद आ रहा है. वहीं, चटकारे लेते हुए यूजर्स कह रहे हैं कि यह पेट्रोल की कीमत का असर है.दरअसल, आमतौर आपने बाइक से या फिर साइकिल से डिलीवरी ब्वॉय को चलते हुए देखा होगा. कुछ दिन पहले कश्मीर में एक डिलीवरी ब्वॉय को घोड़े से सामान पहुंचाते हुए देखा गया था. सोशल मीडिया पर डिलीवरी का वीडियो काफी वायरल हुआ था. वहीं, अब Swiggy का डिलीवरी ब्वॉय सड़कों पर स्केटिंग करते हुए नजर आया. जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं डिलीवरी ब्वॉय कंधे पर बैग लादे हुए है और पैरों में स्केटिंग बांधकर सड़क पर दौड़ लगा रहा है.
लोगों को पसंद आ रहा है वीडियो
वीडियो देखकर आप भी सोच रहे होंगे कि ये क्या सीन है भाई? सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो धमाल मचा रहा है. अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लोग इसे शेयर कर रहे हैं. इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को ghantaa नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. महज कुछ समय में ही इस वीडियो को 40 हजार से ज्यादा लोग इस वीडियो को पंसद कर चुके हैं. इतना ही नहीं यूजर्स इस वीडियो पर मजेदार रिएक्शन भी दिए जा रहे हैं. एक यूजर ने कहा – ‘बंदे को सलाम’. एक कहना है कि इसके लिए सड़क भी सही हो’. कुछ लोग डिलीवरी ब्वॉय पर मजे भी ले रहे हैं.
https://www.instagram.com/reel/CQ7zKWApGUk/?utm_medium=share_sheet




