उर्वशी रौतेला ने वर्कआउट तस्वीरें शेयर कर मचाया बवाल, फैन्स को बनाया एक बार फिर दीवाना
बॉलीवुड की हॉट और पूर्व ब्यूटी क्वीन उर्वशी रौतेला ने लॉकडाउन के बीच अपना एक वर्कआउट चैलेंज पेश किया है. उर्वशी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें इस चैलेंज की बात कही है।
तस्वीर के कैप्शन में अभिनेत्री ने लिखा है, “एकाग्रता! प्रेरणा! समर्पण! चलो यह कोई बहाना नहीं है, क्वारंटाइन के दौरान #बॉडीबाइउर्वशी चुनौती! मुझे आशा है कि इस समय हर कोई स्वस्थ और मजबूत है, सुरक्षित रहें.”
हाल ही में उर्वशी ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में पांच करोड़ रुपये दान दिए थे. उन्होंने अपने प्रशंसकों को वर्चुअल डांस मास्टरक्लास आयोजित करने के बारे में सूचित करने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया. उनका सेशन उन सभी के लिए नि:शुल्क है जो अपना वजन कम करना चाहते हैं और डांस सीखना चाहते हैं. सेशन में वह जुम्बा, तबाटा और लैटिन डांस सिखाती हैं.
टिकटॉक पर डांस मास्टरक्लास ने उन्हें 180 लाख लोगों के साथ जोड़ा, और इसके माध्यम से उन्हें 5 करोड़ रुपये मिले, जो उन्होंने दान किए. इससे पहले उर्वशी रौतेला ने अपनी बेडरूम पिक्चर शेयर कर लोगों को घायल किया था।




