मनोरंजन

उर्फी जावेद का कटा अंगूठा तो भर दी इसकी मांग, लोग अवाक |


उर्फी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है. वीडियो में एक्ट्रेस ने अपना कटा हुआ थंब यानी अंगूठा दिखाया. जी हां, उर्फी के हाथ में चोट लग गई है. वैसे ये मामूली चोट है।

एक्ट्रेस ने बताया कि फोन की स्क्रीन साफ करते हुए उनके हाथ का अंगूठा थोड़ा सा कट गया, जिसमें से खून निकलने लगा. उर्फी ने वीडियो शेयर कर बताया कि कैसे उनके अंगूठे में चोट लगी.

एक्ट्रेस मस्ती में अपने हाथ के अंगूठे से निकले खून से अपनी फ्रेंड की मांग भरती नजर आ रही हैं. उर्फी जब खून से अपनी दोस्त की मांग भरती हैं तो उनके बाकी दोस्त मुंह से म्यूजिक की धुन निकालने लगते हैं और फिर सब खूब हंसते हैं.

उर्फी कहती हैं- कट गया, लेकिन आज मैं रोई नहीं. उर्फी और उनके दोस्त एक दूसरे संग काफी मस्ती कर रहे हैं. एक्ट्रेस का ये वीडियो उनके फैंस के चेहरे पर मुस्कान ला सकता है.





Related Articles

Back to top button