मनोरंजन

उर्फी जावेद ने पहनी अब कांच के 20 किलो की ड्रेस, राखी संग किया हॉट डांस – cgtop36.com


उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन फैंस के लिए अपनी ताजा तस्वीरें या वीडियो शेयर करती रहती हैं। अपने आउटफिट के लिए आए दिन सुर्खियों में रहने वाली उर्फी जावेद के इंस्टाग्राम अकाउंट पर हाल ही में फॉलोअर्स का आंकड़ा 3 मिलियन (30 लाख) से भी ऊपर चला गया है जिसकी खुशी में उन्होंने कांच के टुकड़ों से बनी अतरंगी ड्रेस पहनी और अन्य टीवी स्टार्स के साथ पार्टी की।

20 किलो कांच पहनकर निकलीं
उर्फी जावेद की इस ड्रेस का ही वजन 20 किलो से ज्यादा था। इसमें कांच के भारी टुकड़ों का इस्तेमाल किया गया था। बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा रहीं उर्फी जावेद ने मुंबई के एक क्लब में आलीशान पार्टी रखी जिसमें राखी सावंत, अक्षित सुखीजा और प्रियांक शर्मा जैसे टीवी स्टार्स मौजूद रहे। इस पार्टी में उर्फी ने व्हाइट ड्रेस ऊपर मोटे कांच के टुकड़ों का इस्तेमाल किया था।

टीवी स्टार्स संग जमकर किया डांस
डांस फ्लोर पर थिरकते वक्त उर्फी जावेद की खुशी साफ नजर आ रही थी। वह इस पार्टी में काफी कमाल लग रही थीं और इंस्टाग्राम पर लोगों ने उनके इस लुक की काफी तारीफ की है। उर्फी जावेद पार्टी के बाद राखी सावंत और प्रियांक शर्मा जैसे सितारों के साथ पोज देती भी दिखाई पड़ीं। बता दें कि उर्फी इससे पहले भी राखी सावंत के साथ नजर आ चुकी हैं।





Related Articles

Back to top button