मनोरंजन

टॉप में सिक्के लगाकर उर्फी जावेद ने कराया फोटोशूट, हो गई बड़ी चूक साफ दिखा ये, खुली रह गईं लोगों की आंखें

अपने अजीबोगरीब कपड़ों की वजह से हमेशा लाइमलाइट में रहने वाली उर्फी जावेद एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. इस बार उर्फी ने अपने कपड़ों में ना केवल सिक्के लपेटे बल्कि उनसे ऐसी चूक हो गई कि जिसका अंदाजा खुद उर्फी को भी नहीं होगा. खास बात है कि इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उर्फी ने फैंस से भी एक डिमांड कर दी. उर्फी जावेद ने तस्वीर में जो टॉप पहना हुआ है उसमें उन्होंने सिक्के लपेटे हुए हैं. अब आप ये मत सोचने लग जाइएगा कि ये सिक्के असली हैं. अरे जनाब! ये नकली सिक्के हैं जिन्हें ड्रेस की खूबसूरती बढ़ाने और अलग सा लुक देने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. उर्फी ने इन नकली सिक्कों का इस्तेमाल टॉप के किनारे पर किया.

Image credit Instagram

इस टॉप के साथ उर्फी ने लो वेस्ट पजामा पहना हुआ है. ये प्रिटेंड पजामा उर्फी की ड्रेस के साथ काफी अच्छा लग रहा है. वहीं अपने लुक को पूरा करने के लिए उर्फी ने बड़े बड़े सिल्वर रंग के झुमके पहने हुए हैं. इसके साथ ही लाइट मेकअप किया हुआ है. जो कि उनके लुक पर परफेक्ट लग रहा है.

https://www.instagram.com/p/CXIfAoKIDXf/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=invalid&ig_rid=25402e7c-9734-40ad-8fb9-78b4e5305e25

उर्फी जावेद ने अपनी दो तस्वीरें इंस्टाग्राम के आधिकारिक अकाउंट पर शेयर की हैं. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उर्फी ने फैंस से गुजारिश करते हुए कैप्शन में लिखा- मुझे इसके लिए कैप्शन दीजिए. उर्फी के इस पोस्ट को उनके फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं और लगातार कमेंट्स कर रहे हैं.

Related Articles

Back to top button