मनोरंजन

बड़े परदे के बाद OTT पर धूम मचाने को तैयार … |


नई दिल्ली : ओटीटी पर हर दिन न्यू रिलीज (New Release) का वेट करने वाले व्यूअर्स के लिए मई का फर्स्ट वीक बहुत ही शानदार रहने वाला है. व्यूअर्स (Viewers) के लिए इस वीक रणबीर (Ranbir Kapoor) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) स्टारर ‘तू झूठी मै मक्कार के साथ मलयालम फिल्म ‘कोरोना पेपर्स (Corona Papers)’ भी ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है. आइए जानते हैं कि ये मूवीज किस दिन और कौन से ओटीटी प्लेटफॉर्म (OTT Platform) पर रिलीज की जाएंगी.

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
नेटफ्लिक्स ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म ‘तू झूठा मैं मक्कार’ के ओटीटी प्रीमियर का एलान कर दिया है। होली के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म ने दर्शकों का फुल ऑन मनोरंजन किया था, जिसे देख फैंस का दिल खुश कर दिया था। नेटफ्लिक्स ने फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए लिखा, ‘पुष्टि कर सकते हैं कि यह झूठ नहीं है, तू झूठी मैं मक्कार नेटफ्लिक्स पर 3 मई को रिलीज हो रही है।’

Read More- TMKOC: शैलेश लोढ़ा-असित मोदी के विवाद में नया ट्विस्ट, शो के प्रोड्यूसर ने तोड़ी चुप्पी…

ये है स्टार कास्ट
‘तू झूठी मैं मक्कार’ में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर के साथ-साथ बोनी कपूर, डिंपल कपाड़िया जैसे बड़े सितारे भी शामिल हैं। इस फिल्म में पहली बार रणबीर और श्रद्धा बड़े पर्दे पर साथ काम करते दिखाई दिए थे। फिल्म को लोगों से जबर्रदस्त मिलते अच्छे रिस्पॉन्स को देखते हुए लग रहा है कि दोनों की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आई थी। फिल्म का निर्देशन लव रंजन द्वारा किया गया है।



Related Articles

Back to top button