मनोरंजन

असल जिंदगी में भी एक दूसरे के प्यार में डूबे ‘अनुपमा’ के तोषु और किंजल, प्राइवेट डेट की तस्वीरें हो रही वायरल

नई दिल्ली। अनुपमा शो का हर किरदार घर-घर फेमस है। शो के सभी स्टार-कास्ट के बीच भी अच्छा बॉन्ड है। अब शो में अनुपमा के बेटे तोषू और बहू किंजल का किरदार निभाने वाले आशीष मेहरोत्रा और निधि शाह ने साथ में फोटोज शेयर की हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

फोटोज में आप देखेंगे कि निधि, आशीष की गोद में बैठी हैं और आशीष ने उन्हें बैक से हग किया है। निधि ने ब्लू कलर की ड्रेस पहनी है और आशीष ने व्हाइट शर्ट और क्रीम कलर की पैंट।

फोटोज शेयर कर आशीष ने लिखा है, ‘पब्लिक में प्राइवेट डेट नाइट’। इन फोटोज पर लोगों के बहुत कमेंट्स आ रहे हैं। किसी ने लिखा कि अरे ये क्या हो रहा है। एक ने लिखा कि शादी कब है फिर? वहीं कुछ ने पूछा कि पेड पार्टनरशिप का क्या मतलब है। दरअसल, आशीष ने फोटोज शेयर करने के साथ लिखा है पेड पार्टनरशिप। एक ने कमेंट किया कि तोषू रियल लाइफ में भी तोषू ही रहेगा लिख रहा है पेड पार्टनरशिप।

वैसे बता दें कि कई बार दोनों के क्लोज बॉन्ड को देखकर लोगों को लगता है कि कहीं ये दोनों एक-दूसरे को डेट तो नहीं कर रहे हैं रियल लाइफ में। एक बार आशीष ने सोशल मीडिया पर निधि की तबीयत खराब होने पर उनको लेकर मैसेज किया था। आशीष ने लिखा था कि निधि के पेट में, शरीर में दर्द है और वीकनेस भी है, लेकिन फिर भी वह काम कर रही हैं। आशीष ने उस वक्त फैंस से निधि के अच्छे होने के लिए प्रार्थना करने को कहा था।

शो अनुपमा की बात करें तो फिलहाल जो ट्रैक चल रहा है उसमें हमने देखा कि अनुपमा, तोषू को जेल भेजती है। अनुपमा खुद तोषू को पुलिस स्टेशन तक लेकर जाती है और कहती है कि उसे उसकी गलती की सजा वह जरूर दिलवाएगी।

Related Articles

Back to top button