बिहार – सासाराम में एक फिर एक बम धमाके की खबर, घर पर फेंका बम

बिहार के सासराम में फिर से धमाका हुआ है। एक ही दिन की शांति के बाद फिर से इलाके में सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की गई। सोमवार सुबह करीब 5 बजे उपद्रवियों ने एक घर पर बम फेंक दिया।
बताया जा रहा है कि लोग अपने घर में सो रहे थे, इसलिए कोई हताहत नहीं हुआ। ब्लास्ट से इलाके में दहशत का माहौल है। इधर,सूचना मिलते ही रोहतास डीएम और एसपी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया है। पुलिस लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रही है।
वहीं नालंदा में 4 अप्रैल तक इंटरनेट सेवा बंद रखने का आदेश दिया गया है। स्कूल-कॉलेज अगले आदेश तक बंद रहेंगे। शनिवार रात में बिहार के डीजीपी आरएस भट्ठी नालंदा पहुंचे थे। उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत कर शांति और सोहार्द बनाए रखने की अपील की।
बिहार: रोहता के ससासाराम में एक फिर एक बम धमाके की खबर सामने आई।
स्टेशन हाउस ऑफिसर संतोष कुमार ने बताया, “हमें लोगों द्वारा बताया गया कि किसी चीज़ की आवाज़ आई है। घटना स्थल पर पहुंचने पर पता चला कि वहां पटाखा जैसी कुछ आवाज़ आई थी। इसके अतिरिक्त कुछ विशेष बात नहीं है।” pic.twitter.com/bVPd60aJny
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 3, 2023
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.




