आज हनीमून के लिए मालदीव जाएंगे कटरीना और विक्की कौशल, मुम्बई से होंगे रवाना

विक्की कौशल और कटरीना कैफ शादी के बंधन में बंध गए गए हैं। राजस्थान के सवाई माधोपुर में स्थित सिक्स सेंसेस फोर्ट बरवाड़ा में अपने परिजनों और दोस्तों की मौजूदगी में 7 फेरे लिए। वहीं अब कपल मुंबई में गृह प्रवेश से पहले मालदीव में अपने हनीमून के लिए रवाना होंगे।
शादी में शामिल होने के लिए बॉलीवुड के बड़े सेलेब्रिटी शामिल हुए। शादी के बाद दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शादी की ऑफिशियल तस्वीरें शेयर की और इस नए रिश्ते के लिए लोगों से आशीर्वाद मांगा।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कैटरीना कैफ और विक्की कौशल आज दोपहर 12.30 बजे तक कलीना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वह मुंबई में अपने घर न जाकर सीधा एयरपोर्ट से हनीमून के लिए मालदीव रवाना होंगे।
गौरतलब है कि 800 साल पुराने किले में 7 फेरे लेने के बाद कैटरीना और विक्की कौशल ने जो तस्वीरें शेयर की है, उसमें फैंस ही नहीं बॉलीवुड सेलेब्स भी खूब बधाइयां दे रहे हैं. खबर है कि अब कपल मुंबई में रिसेप्शन देगा, जिसमें बी-टाउन के सितारे शिरकत करेंगे. इसके लिए उन्होंने मुंबई के होटल ताज लैंड्स एंड (Taj Lands End) को चुना है.
बता दें कि जब से कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी की खबरें सामने आईं, तब से ही उनकी लव स्टोरी के बारे में लोग जानने के लिए इच्छुक थे, लेकिन हमेशा से दोनों ने अपने रिश्ते के बारे में कभी खुलकर बात नहीं की. 2019 में एक अवॉर्ड शो के दौरान, जिसे विक्की कौशल होस्ट कर रहे थे तब उन्होंने कैटरीना को नेशनल टेलीविजन पर ये कहते हुए प्रपोज किया था, ‘तुम उनके जैसा लड़का क्यों नहीं ढूंढकर शादी कर लेती हो.’ इसी अवॉर्ड फंक्शन के बाद से दोनों के अफेयर के चर्चे शुरू हो गए थे.




