TMKOC: सीरियल तारक मेहता को मिली उनकी नई दया भाभी, ये आ सकती हैं नजर

नई दिल्ली। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ हर घर में पसंद किया जाने वाला टीवी शो है, इनमें जेठालाल यानी दिलीप जोशी (Dilip Joshi) और दया बेन यानी दिशा वकानी (Disha Vakani) सबसे ज्यादा पसंद किए जाते रहे हैं, लंबे वक्त से दया भाभी का किरदार निभाने वाली दिशा वकानी अब शो का हिस्सा नहीं हैं,जिसके बाद शो पसंद करने वाले फैंस दो गुटों में बंट गए हैं, एक समूह ऐसा है जो आज भी शो को देख रहा है, वहीं दूसरा ग्रुप अब शो नहीं देखता और दया बेन की वापसी के इंतजार में है।
अब अगर हम कहें कि नई दया भाभी (Disha Vakani) मिल गई हैं तो आप हैरान रह जाएंगे, टीवी एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं, अब वो दया भाभी का रोल निभाने के लिए भी तैयार नजर आ रही हैं, उन्होंने दया भाभी और जेठालाल के ऑडियो पर लिप सिंक किया है, इस वीडियो में ऐश्वर्या के अलावा नील भट्ट (Neil Bhatt) जेठालाल के किरदार में सेट होते नजर आ रहे हैं, वैसे ऐसा कुछ भी नहीं होने वाला, ये बस एक इंस्टाग्राम रील है।
ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) और नील भट्ट (Neil Bhatt) ने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taaraka Mehta Ka Ooltah Chashmah) का सीन रीक्रियेट किया है, फैंस को इस रीयल लाइफ कपल का ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है, कई फैंस कह रहे है कि ऐश्वर्या को दया भाभी का रोल प्ले करना चाहिए। दोनों का वीडियो काफी मजेदार है।
अब तक कई बार दया भाभी के रोल को लेकर कई एक्ट्रेस का नाम सामने आया है, लेकिन अभी तक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) को नई दया भाभी नहीं मिल सकी हैं। बता दें, कुछ दिनों पहले वायरल हुए वीडियो में दिशा वकानी (Disha Vakani) के फेमस रोल दया भाभी के लुक में एक्ट्रेस और यूट्यूबर गरिमा गोयल (Garima Goel) नजर आई थीं।



