खंडवा में बड़ा हादसा, एक के बाद एक 30 से ज्यादा धमाके, डर के मारे घरों से भागे लोग

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में बुधवार रात को बड़ा हादसा हो गया। रहवासी इलाके में स्थिति एक गैस गोदाम में अचानक आग लग गई। मामला जिला के घासपुरा उर्दू स्कूल के पास की है। बताया जा रहा है कि गोदाम में लगातार सिलेंडर फट रहे हैं। जानकारी के अनुसार, अभी तक करीब 30 से ज्यादा गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हुए हैं। मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस-प्रशासन की टीम पहुंच गई है। इस हादसे में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। धमाके किस कारण से हुए फिलहाल इसका खुलासा नहीं हुआ है।
मिली जानकारी अनुसार गैस सिलेंडर का गोदाम राठौर गैस एजेंसी का है। घटना के बाद आस-पास इलाके में दहशत का माहौल है। लोग घरों से निकलकर सड़क पर आ गए हैं। फिलहाल मौके पर प्रशासन की टीम मौजूद है। फायर ब्रिग्रेड की टीम गैस सिलेंडर की टंकी में लगी आग को बुझाने की कोशिश कर रही है।
#WATCH खंडवा, मध्य प्रदेश: एडिशनल एसपी राजेश रघुवंशी ने कहा, “…घटना में 2 लोग घायल हुए हैं…आसपास के कुछ मकानों को खाली कराया गया है। अभी स्थिति नियंत्रण में है…” (27.12) https://t.co/p1C13w3cPT pic.twitter.com/CK0Yn6bKiB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 27, 2023
इस मोहल्ले में करीब 300 लोगों के घर हैं। सिलेंडर में लगातार हो रहे धमाके के कारण लोग दहशत में आ गए हैं। बताया जा रहा है कि कई लोग अपने घरों में ताले लगाकर मौके से निकल गए गए हैं। सिलेंडर में हुए धमाके के कारण करीब चार से पांच घरों में आग की लपट पहुंच गई है। मौके पर एंबुलेंस को भी बुलाया गया है। बताया जा रहा है कि गैस एजेंसी का गोदाम रहवासी मोहल्ले के एक घर में बनाया गया था। फिलहाल पुलिस टीम मामले की कार्रवाई कर रही है।




