मनोरंजन
इस बार हिना खान ने अंडरवाटर दिखाईं अपनी अदाएं, जलपरी बनकर करवाया फोटोशूट

टेलीविजन एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं जहां से उन्होंने एक से बढ़कर एक कमाल की फोटो शेयर की है। मालदीव में वेकेशन मनाती हिना के एक साथ कई रंग देखने को मिल रहे हैं। कभी वह बीच किनारे खड़ी होकर स्विमसूट में पोज देती दिख रही हैं तो कभी अंडरवाटर फोटोशूट में जलपरी की तरह पोज देती दिख रही हैं।

हिना खान ने अंडर वॉटर करवाए फोटोशूट में कई खूबसूरत पोज दिए हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस कमाल की खूबसूरत लग रही हैं। याद दिला दें कि हिना खान मालदीव में ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं।

हिना खान ने अपनी फोटोज फैंस के लिए इन्स्टाग्राम पर शेयर की है। हिना खान के इंस्टाग्राम पर 11.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जबकि वो खुद 242 लोगों को फॉलो करती हैं।




