उत्तर प्रदेश

बस और ट्रक के बिच जबरदस्त भिडंत, 11 लोगों की मौत 20 घायल |


राजस्थान के भरतपुर जिले में बुधवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। भरतपुर के एसपी मृदुल कछावा के मुताबिक, सड़क दु्र्घटना में 11 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 20 लोग घायल हुए हैं। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है, वहीं सभी शवों को अस्पताल भी ले जाया गया है।

जानकारी के मुताबिक, ट्रक ने बस को टक्कर मार दी, जिसकी वजह से 11 लोगों की मौत हो गई। यह बस गुजरात के भावनगर से उत्तर प्रदेश के मथुरा जा रही थी।जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे के हन्तरा पुल पर बस में खराबी आ गई। बस को ठीक करने के लिए ड्राइवर ने सड़क के करीब बस लगा दी। तभी पीछे से एक ट्रक ने बस को टक्कर मार दी।



Related Articles

Back to top button