मनोरंजन

अभिषेक की वेब सीरीज ‘ब्रीद-इनटू द शैडो’ का टीजर आज हुवा रिलीज, यह है खास

अभिषेक बच्चन की टीजर अमेजन प्राइम वीडियो द्वारा रिलीज किया गया है। ब्रीद का टीजर बेहद सस्पेंस भरा है, फिलहाल दर्शकों को इसके ट्रेलर के सामने आने का इंतजार है। अमेजन ऑरिजिनल सीरीज ‘ब्रीद: इन टू द शैडोज’ से अभिषेक बच्चन के लुक को सामने आने के बाद आज उनकी पहली वेब सीरीज ‘ब्रीद-इनटू द शैडो’ का टीजर आज रिलीज कर दिया गया है। बता दें कि यह सीरीज क्राइम थ्रिलर अंबुदंतिया एंटरटेनमेंट द्वारा रचित और निर्मित है, जिसके साथ अभिषेक अपना डिजिटल डेब्यू कर रहे हैं।

सीरीज में अभिषेक एक पिता की भी भूमिका में नजर आएंगे। वहीं वह एक डॉक्टर की भी भूमिका दिखेंगे। अब टीजर की बात करें तो आप देखेंगे कि उनकी बेटी को कोई किडनेप कर लेता है, अभिषेक अपनी बेटी को ढूंढने की कोशिश करते दिखते हैं और इसी बीच उनके पास एक कॉल आता है। कहानी की शुरूआत इसी कॉल से शुरू होती है।

सीरीज में अमित साध एक बार फिर से सीनियर इंस्पेक्टर कबीर सावंत की अपनी भूमिका को दोहराते हुए नजर आएंगे। यह शो 10 जुलाई, 2020 में रिलीज होने के लिए तैयार है, जिसमें नित्या मेनन और सैयामी खेर भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगी। इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर दुनिया भर के 200 से अधिक देशों और क्षेत्रों में विशेष रूप से लॉन्च किया जाएगा। वहीं ट्रेलर 1 जूलाई को आएगा।

Related Articles

Back to top button