उर्वशी रौतेला का एक करोड़ का फोन लौटाने शख्स ने रख दी ऐसी डिमांड, मेल का स्क्रीनशॉट ऐक्ट्रेस ने किया शेयर

उर्वशी रौतेला का 24 गोल्ड कैरेट का आईफोन (24 carat gold i Phone) भारत बनाम पाकिस्तान वर्ल्ड कप मैच (India Vs Pak World Cup Match) के दौरान खो गया था. इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दी थी. आपको बता दें कि एक्ट्रेस के फोन की कीमत एक करोड़ रुपये है. अब एक शख्स का दावा है कि उसके पास उर्वशी का खोया हुआ आईफोन है लेकिन वह इसे तभी लौटाएगा जब एक्ट्रेस उसकी एक मांग पूरी करेंगी.
उर्वशी का आईफोन होने का दावा करने वाले शख्स ने एक्ट्रेस को मेल लिखकर इस बात की जानकारी दी है. साथ ही उन्होंने मेल में अपना हाल भी लिखा है. जिसके बाद उर्वशी ने उस मेल का स्क्रीनशॉट अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट किया. उसमें लिखा था- ‘तुम्हारा फोन मेरे पास है. यदि आप यह चाहते हैं तो आपको मेरे भाई को कैंसर से बचाने में मेरी मदद करनी होगी. इस मेल का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए उर्वशी ने थम्स अप इमोजी पोस्ट किया था.
गौरतलब है कि उर्वशी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने 24 कैरेट गोल्ड आईफोन के खोने की जानकारी दी थी. उन्होंने लिखा था, ‘अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मेरा 24 कैरेट असली सोने का आईफोन खो गया! ️अगर किसी को यह मिले तो कृपया मदद करें. जितनी जल्दी हो सके मुझसे संपर्क करें’ नरेंद्र मोदी स्टेडियम और अहमदाबाद पुलिस को टैग करते हुए उर्वशी ने यह भी लिखा कि उन्हें किसी ऐसे व्यक्ति को टैग करना चाहिए जो उनकी मदद कर सके.




