गोरखपुर की घटना को पर्दे पर लाने के फैसले ने मुझे प्रभावित किया: कफील |

नयी दिल्ली,5 अक्टूबर: डॉ कफील खान ने ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘‘जवान’’ के जरिए से गोरखपुर की दुखद घटना पर प्रकाश डालने लिए सुपरस्टार शाहरुख खान का आभार व्यक्त किया है. कफील को 2017 में गोरखपुर में ‘इंसेफेलाइटिस’ के कारण हुई बच्चों की मौत के मामले में जेल जाना पड़ा था. सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर कफील ने कहा कि वह कुछ समय से शाहरुख से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं ताकि ‘‘महत्वपूर्ण सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों को पर्दे पर लाने की असाधारण प्रतिबद्धता’’ के लिए उनका आभार व्यक्त कर सकूं.
उन्होंने अभिनेता को संबोधित करते हुए एक पत्र ‘एक्स’ पर साझा किया. कफील ने लिखा, ‘‘गोरखपुर की दुखद इंसेफेलाइटिस घटना से जुड़े फिल्म के मार्मिक चित्रण ने मेरे दिल पर एक अमिट छाप छोड़ी है। इस कहानी को पर्दे पर लाने के आपके फैसले ने मुझे बहुत प्रभावित किया है.’’ पिछले महीने सात सितंबर को प्रदर्शित हुई ‘जवान’ फिल्म के एक भाग में दिखाया गया है कि जब एक सरकारी अस्पताल में काफी संख्या में बुखार से पीड़ित बच्चे भर्ती होते हैं तो एक चिकित्सक ऑक्सीजन आपूर्ति की व्यवस्था के लिए काफी संघर्ष करती है, लेकिन बच्चों की मौत हो जाती है और उनकी मौत के लिए चिकित्सक को ही जिम्मेदार ठहराकर जेल में डाल दिया जाता है.
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम, इंटरनेट और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.




