मनोरंजन

हंसल मेहता की ‘द बकिंघम मर्डर्स’ का पहला पोस्टर हुआ रिलीज, करीना कपूर खान इंटेंस लुक में आई नजर (View Pic) |


The Buckingham Murders Poster: करीना कपूर स्टारर हंसल मेहता के निर्देशन में बनी फिल्म ‘द बकिंघम मर्डर्स’ ने बीएफआई लंदन फिल्म फेस्टिवल 2023 में गहरी छाप छोड़ी है और जहां इसे ऑडियंस से भी इसे स्टैंडिंग ओवेशन मिला है. फिल्म को ग्लोबल लेवल पर मिली इस शानदार उपलब्धि ने दर्शकों के मन में फिल्म को लेकर और ज्यादा जानने की चाह पैदा कर दी है. ऐसे में निर्माताओं ने बिना किसी देरी के फिल्म का पहला ऑफिशियल पोस्टर लॉन्च किया है, जिसमें इसकी लीड एक्ट्रेस करीना कपूर खान एकदम अनोखे रूप में दिखाई दे रही हैं. Tiger 3: दीवाली के मौके पर सलमान खान और इमरान हाशमी होंगे आमने-सामने, मेकर्स ने शेयर किया फिल्म का नया पोस्टर (View Pic)

‘द बकिंघम मर्डर्स’ के पहले ऑफिशियल पोस्टर ने फिल्म देखने की एक्साइटमेंट वाकई बढ़ा दी है. इस पोस्टर पर करीना कपूर खान को दो कॉप पकड़े हुए नजर आ रहें है. ऐसे में अभिनेत्री को एक जासूस और एक मां की भूमिका निभाते हुए देखना निश्चित रूप से एक बहुत अलग अनुभव होगा, जहां करीना वाकई दमदार लग रही हैं. ऐसा लगता है की यह फिल्म इंटरनेशनल लेवल की कहानी लाने वाली है जो देखने में आकर्षक लग रही है.

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम, इंटरनेट और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button