मनोरंजन

एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द, खाने के लिए नहीं थे पैसे, जाने किसने कहा ऐसा!

सोनम ने कहा- ‘शुरुआत में, मुझे काम नहीं मिला. लेकिन मुझे सेलिब्रिटी बनना था. सब कुछ स्लो प्रोसेस से चल रहा था. मैंने छोटे रोल लेने शुरू किए. मैंने एक दिन के 1-2 हजार रुपये में काम किया.’ ‘ऑडिशन्स में मैंने कास्टिंग काउच फेस किया. ये हर इंडस्ट्री में हर जगह एग्जिस्ट करता है. लड़कियां ही नहीं लड़के भी मोलेस्ट होते हैं. मैंने टैलेंट के दम पर काम पाने पर ही विश्वास किया है. मुझे ये भी विश्वास था कि मेरे पेरेंट्स साथ हैं, और धीरे ही सही मगर मुझे काम मिलेगा.’

इस सब में मुझे 10 साल लग गए, लेकिन ये फाइनली हो रहा है. मैंने बहुत स्ट्रगल किया है. मैंने ऑडिशन्स दिए और रिजेक्ट हुई. एक समय ऐसा भी था जब मेरे पास खाने के लिए पैसे नहीं होते थे, मुझे किराया देना होता था.’ सोनम ने बताया- ‘मैं मिडिल क्लास फैमिली से आती हूं. मैं अपने पेरेंट्स से पैसे नहीं ले सकती थी. मैं ऑडिशन्स में लोगों को अच्छे कपड़े और मेकअप के साथ देखती थी. मेरे पास जो था वो था कॉन्फिडेंस.’

Related Articles

Back to top button