रिलेशनशिप पर बोले तनुज विरवानी, कहा- जेनिफर विंगेट मेरी सबसे अच्छी…

टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट काफी दिनों से अपने अफेयर की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। जेनिफर विंगेट का नाम पिछले कुछ समय से तनुज विरवानी के साथ जुड़ रहा है। वहीं अब इस खबर पर तनुज ने अपना रिएक्शन दिया है। एक्टर ने कहा है कि जेनिफर केवल उनकी अच्छी दोस्त और फेवरेट को-स्टार हैं।
Read also: जल्द आ रहा जुबिन नौटियाल का दिल छू लेने वाला नया गाना, खुसाली कुमार भी आई साथ नजर
इतना ही नहीं तनुज ने जेनिफर की तारीफ करते हुए कहा कि वह बहुत शानदार हैं। तनुज ने कहा, “हम वास्तव में बहुत अच्छे दोस्त हैं और जिस वीडियो की बात कर रहे हैं वह वैलेंटाइन डे पर अचानक से लिया गया था, क्योंकि हम एक साथ एक शो में हिस्सा ले रहे थे। इतना ही नहीं तनुज ने आगे कहा है कि जेनिफर मेरी सबसे पसंदीदा फीमेल को-स्टार हैं।आपको बता दें कि बीते साल तनुज विरवानी और जेनिफर विंगेट का एक वीडियो आया था, जिसमें दोनों को एक साथ देखा गया था। आपको बता दें कि तनुज विरवानी एक्ट्रेस रति अग्निहोत्री के बेटे हैं। हालांकि इंडस्ट्री में नाम उन्होंने अपनी मेहनत से कमाया है। तनुज फिल्मों से ज्यादा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एक्टिव हैं और वो ‘कोड एम’ से पहले ‘इंनसाइड एज’, ‘प्वॉइजन’ और जैसी कई हिट बेव सीरीज में अपनी एक्टिंग का दम दिखा चुके हैं।
Read also:- ईशा गुप्ता ने किया सोशल मीडिया में अपनी हॉट फोटो फैंस कह रहे “हॉटनेस की रानी” तस्वीर पर लगा रिएक्शन का अंबार
जेनिफर विंगेट की बात करें तो बेपनाह और बेहद जैसे सुपरहिट शो में काम कर चुकीं है। टीवी के फेमस शो बेहद में सायको लवर माया का किरदार निभाकर उन्होंने खूब लोकप्रियता हासिल की है। बता दें जेनिफर ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट 12 साल की उम्र में ‘राजा को रानी से प्यार हो गया’ फिल्म में काम करना शुरू किया था। इसके बाद जेनिफर ने ‘कार्तिका’ सीरियल से टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा था। साल 2009 में वह ‘दिल मिल गए’ में नजर आई थीं, जिसमें उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था। जेनिफर उन चुनिंदा एक्ट्रेस में से है जो हर आउटफिट में बहुत ही बेहतरीन लगती है। जेनिफर विंगेट की ये अदाएं बेहद ही खूबसूरत और चौंकाने वाली है। केवल लड़के ही नहीं बल्कि लड़कियां भी जेनिफर विंगेट की अदाकारी और फैशन सेंस की फैन्स है।




