तारक मेहता की सोनू की सिगरेट पीते हुए हुई थी तस्वीर वायरल, फैंस ने किया जबरदस्त ट्रोल

तारक मेहता…’ शो का हिस्सा रह चुकीं एक्ट्रेस निधि भानुशाली यानी पुरानी ‘सोनू’ को लोग आज भी बहुत प्यार करते हैं। यही वजह है कि उनके फैन पेज पर अक्सर उनकी पुरानी तस्वीरें और वीडियो वायरल होते रहते हैं। यही नहीं खुद निधि भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह आए दिन अपनी ग्लैमरस और एडवेंचर लाइफ की तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं। इसी बीच अब निधि की एक तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उनकी इस तस्वीर को देखने के बाद फैंस काफी नाराज नजर आ रहे हैं।

निधि भानुशाली ने कई साल पहले अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी। इस तस्वीर में निधी ऑल ब्लैक लुक में नजर आई थी। इस फोटो में निधी अकेले नहीं बल्कि उनके साथ उनकी एक दोस्त भी है। फोटो में वह अपनी खास दोस्त संग हाथ में सिगरेट को लेकर पोज देती दिख रही हैं। इसस पहले निधी का ऐसा रूप कभी भी फैंस को देखने के नहीं मिला था। सिगरेट वाली इस तस्वीर के सामने आने के बाद उन्हें जमकर ट्रोल किया गया। फैंस ने गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि आखिर निधी ऐसा कैसे कर सकती हैं। उनसे ऐसी उम्मीद नहीं थी। वहीं कई लोग कह रहे हैं कि निधि भानुशाली बिगड़ गई हैं।
गौरतलब है कि निधी भानुशाली अपनी इस थ्रोबैक तस्वीर में सिगरेट नहीं पी रही हैं। वह बस महज पोज दे रही हैं। जहां कई लोग उनकी इस तस्वीर पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं तो वहीं कई को उनका ये स्टाइल काफी पसंद आ रहा है। भले ही इस फोटो की वजह से उन्हें ट्रोल किया जा रहा हो, लेकिन वो अपनी अदाओं से फैंस का दिल हमेशा जीत लेती हैं। बता दें ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब निधी की किसी तस्वीर को इतना पसंद किया गया हो। इससे पहले भी उनकी हर तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती है।




