लहंगा या साड़ी नहीं शादी में तापसी ने पहना सूट, साइकल पर सवार हो कर आए पति मैथियान

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड मैथियास बोए संग शादी कर ली है। एक्ट्रेस की शादी का पहला वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। जिसमें एक्ट्रेस नाचती हुई नजर आ रही हैं। तापसी पन्नू ने अभी तक अपनी शादी से जुड़ी कोई भी ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की है, न ही कोई फोटो और न ही कोई वीडियो। उन्होंने तो अभी तक ये भी नहीं बताया है कि वह शादी कर चुकी हैं। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स में बीते काफी समय से यह खबरें सामने आ रही हैं।
इस बीच अब आखिरकार तापसी पन्नू का वेडिंग लुक या कहें पहला वेडिंग वीडियो अब सामने आ गया है, जो एक्ट्रेस ने खुद शेयर नहीं किया बल्कि सोशल मीडिया पर लीक हो गया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस स्टेज पर जाते हुए नाचती नजर आ रही हैं, और उनके पति मैथियान बोए घोड़ी पर सवार होने की जगह साइकल पर बैठए नजर आ रहे हैं। आइए इस वीडियो पर एक नजर डालते हैं।
इस वायरल वीडियो में तापसी पन्नू अपनी शादी में नारंगी रंग का सूट पहने हुए नजर आ रही हैं। वहीं मैथियास बोए भी घोड़ी की जगह साइकल पर बैठे नजर आ रहे हैं। अब फैंस भी उम्मीद जता रहे हैं कि तापसी पन्नू भी जल्द ही अपनी शादी के फोटोज आधिकारिक तौर पर शेयर कर सकती हैं।




