तापसी पन्नू ने शेयर किया आगामी फिल्म रश्मि रॉकेट का फोटो शूट, एथलीट की ड्रेस में आई नजर
बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू अपनी आने वाली फिल्म रश्मि रॉकेट के लिये कड़ी मेहनत कर रही हैं।तापसी ने सोशल मीडिया पर शूट से एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह एथलीट ड्रेस में पटरियों पर दौड़ती नजर आ रही हैं।

तापसी ने अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, ‘फिनीस मार्क के आधे रस्ते पर, पैर चलाने से लेकर पैर हिलाने तक म्यूजिक रोल करें और.. हालो गरबो करवा। इसके कुछ दिन पहले तापसी ने एक खास वीडियो शेयर किया था। जिसके जरिए वह समझाने की कोशिश कर रही थी कि उन्होंने अपनी आनेवाली फिल्म में परफेक्शन के साथ काम करने के लिए कितनी मेहनत की है।

बॉलीवुड में फिल्म भले नई कहानियों को ढूढ़ने पर इतनी मेहनत की जाती है। लेकिन बॉलीवुड के कलाकार अपने किरदार को निभाने के लिए काफी मेहनत करते हैं। किरदार में जान डालने के लिए वह अपने आप को हूबहू करैक्टर में डूबा लेते हैं। आमिर खान इस का एक बड़ा उदाहरण हैं। वह अपनी फिल्मों के लिए जान लगा देते हैं। दंगल के लिए उन्होंने अपने वजन को कई बार बढ़ाया और घटाया। अब कुछ इसी तरह मेहनत अपनी फिल्म के लिए अभिनेत्री तापसी पन्नू कर रही हैं।
बता दें कि रश्मि रॉकेट एक ऐसी एथलीट की कहानी है, जो गरीबी और कठिनाइयों को पछाड़ अपनी पहचान बनाती है। यह फ़िल्म अगले साल रिलीज़ होगी।




