मनोरंजन

Nepotism – तापसी पन्नू और कंगना आमने सामने, दोनों बोले सुशांत सिंह केस में CBI, FBI, पुलिस करें जांच

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद सोशल मीडिया पर नेपोटिज़्म, मेंटल हेल्थ, फेवरेटिज़्म को लेकर अलग तरह की बहस छिड़ गई है। इस बहस में आम यूजर्स के बाद अब सेलेब्स भी खुलकर सामने आ गए हैं और इसी वजह से एक्ट्रेस कंगना रनोट और एक्ट्रेस तापसी पन्नू एक-दूसरे पर लग रहे आरोपों की वजह से आमने सामने हैं।

वहीं, बॉलीवुड भी दो धड़े में बंटता नज़र आ रहा है, क्योंकि कुछ लोग तापसी का साथ दे रहे हैं तो कुछ कंगना रनोट की हां में हा मिला रहे हैं। तापसी पन्नू ने इस बहस को लेकर काफी ट्वीट कर चुकी हैं और कंगना रनोट के पुराने बयानों को लेकर भी उन पर आरोप लगा रही हैं।

इसी बीच, तापसी पन्नू पर कई फैंस सवाल उठा रहे हैं कि एक्ट्रेस ने अभी तक सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड केस में सीबीआई जांच आदि की मांग क्यों नहीं की और एक्ट्रेस सिर्फ एक ट्रिब्यूट पोस्ट तक सीमित हैं। इसके बाद एक्ट्रेस ने पुराने न्यूज आर्टिकल के स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा है कि सुशांत सिंह के मामले में सीबीआई, एफबीआई, पुलिस सभी को जांच करनी चाहिए और यह भी पता चलना चाहिए कि आखिर जिया खान से लेकर सुशांत सिंह केस में सुसाइड के कारण कैसे बदल सकते हैं।

तापसी पन्नू ने जो आर्टिकल शेयर किया है, उसमें जिया खान के वक्त कंगना रनोट की ओर से दिया गया एक बयान है। इसमें कंगना डिप्रेशन को लेकर कह रही हैं, ‘डिप्रेशन सिर्फ एक बीमारी है और उसे एक बीमारी के तरह ही ट्रिट किया जाना चाहिए। जब कोई व्यक्ति यह कदम उठाता है तो इसे इससे जोड़ना ठीक नहीं है। डिप्रेशन किसी भी चीज से हो सकता है।’

इस आर्टिकल को शेयर करते हुए तापसी ने लिखा, ‘पुलिस, सीबीआई, एफबीआई और वो सभी एजेंसी जांच शुरू करें, जो सच सामने लाने में मदद कर सकती हैं। साथ ही सुसाइड, डिप्रेशन के पीछे के कारणों का पता लगाने और जिया खान से सुशांत सिंह के मामले में कारणों में हुए बदलाव का सच सामने लाने में मदद करें।’

Related Articles

Back to top button