सुशांत के अकाउंट से 15 करोड़ निकालने का लगाया आरोप, अग्रिम जमानत की अर्जी लगा सकती हैं रिया चक्रवर्ती, जाने
बिहार में सुशांत सिंह के पिता द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के बाद से ही रिया चक्रवर्ती पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। इसके बाद कहा जा रहा है कि रिया चक्रवर्ती आज कोर्ट में अपनी अग्रिम जमनात के लिए अपने वकील के माध्यम अर्जी लगा सकती हैं। सूत्रों के मुताबिक वकील सतीश माने शिंदे की जूनियर वकील रिया के घर पहुंची थीं। सूत्रों के अनुसार रिया चक्रवर्ती ने वकील को अपना कंसेंट साइन कर के दिया है जिसके बाद अब वो इस मामले में कानूनी मदद ले सकती हैं।
Read Also – ब्रेकिंग -सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ FIR दर्ज
आपको बता दें कि रिया चक्रवर्ती और उनके परिजनों के खिलाफ पटना के राजीवनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। सुशांत के पिता केके सिंह का आरोप है कि सुशांत के बैंक अकाउंट से रिया और उसके परिजनों ने धोखे से 15 करोड़ रुपये निकाले हैं। उन्होंने रिया पर सुशांत से पैसे ठगने का आरोप लगाया और इसकी जांच की मांग की है।
Read Also –सामने आई सुशांत सिंह राजपूत की विसरा रिपोर्ट, हुआ ये खुलासा
एफआईआर में केके सिंह ने दर्ज कराया है कि ”मेरे बेटे के एक बैंक खाता के स्टेटमेंट से पता चला है कि एक साल में उसके कोटक महिंद्रा बैंक अकाउंट में लगभग 17 करोड़ रुपये थे। इस खाता से 15 करोड़ रुपये निकले हैं और ऐसे खातों में पैसे ट्रांसफर हुए हैं, जिनका मेरे बेटे से कोई लेना-देना नहीं है।
Read Also – सुशांत के सुसाइड के बाद पहली बार घर से बाहर निकलीं अंकिता लोखंडे, जानिए क्या किया उन्होंने
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने एफआईआर में मांग की है कि मेरे बेटे के सभी खातों की जांच की जाए कि इन बैंक खातों/क्रेडिट कार्ड्स से कितना पैसा रिया ने अपने परिजनों और सहयोगियों के साथ मिलकर धोखेबाजी और षड्यंत्र से ठगा है?”



