मनोरंजन

सनी लियोनी ने बताया 21 उम्र में क्या क्या हुवा उनके साथ, जाने क्या बीती उन पर

अब बॉलीवुड एक्ट्रेस बन चुकीं सनी लियोनी ने बेहद कम समय में ही इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बना ली है। उन्होंने रिएलिटी शो बिग बॉस में बतौर कंटेस्टेंट दिखाई देने के बाद बॉलीवुड में कदम रखा था। वो पर्दे पर एक से बढ़कर एक बोल्ड सीन्स और डांस नंबर्स कर चुकी हैं। वहीं हाल ही में अपने सोशल मीडिया एकाउंट के जरिए सनी लियोनी ने अपनी जिंदगी के बारे में खुलकर बातें की हैं। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि मजह 21 की उम्र से ही उन्हें क्या-क्या झेलना पड़ा है।

सनी लियोनी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सनी ने अपने चुलबुले अंदाज में बेहद गंभीर और गहरी बातें शेयर कर दी हैं। उन्होंने अपना दर्द बयान करते हुए वीडियो में बताया कि 21 साल की उम्र से ही उन्हें नफरत भरे कमेंट्स मिलने शुरु हो गए थे। उन्हें ईमेल के जरिए जजमेंटल और सेक्सेसिस्ट कमेंट भेजे जाते थे। उन्हें डांस मूव्स के लिए आलोचनाएं झेलनी पड़ीं। उन्हें इंडस्ट्री से कोई ऑफर और सपोर्ट नहीं मिला, यहां तक कि उन्हें अवॉर्ड शो पर बायकॉट कर दिया गया।

सनी ने आगे बताया इन सबके बाद आज वो अपने सपने को जी रही हैं, उन्होंने अब तक का सबसे बड़ा ब्लॉकबस्टर गाना ‘बेबी डॉल’ दिया है। उनके पास एक खूबसूरत परिवार है। वो एक सफल बिजनेस वुमन हैं, उन्होंने अपना खुद का मेकअप ब्रैंड स्थापित किया है। सनी आगे कहती हैं कि ‘मैं जो भी हूं मुझे उस पर गर्व है, मैं खुद को खुद ही बनाने वाली महिला हूं’।

यहां क्लिक कर देखें वीडियो –

https://www.instagram.com/p/CMHi348jRSZ/?igshid=q1b5wmsdqutb

Related Articles

Back to top button