छत्तीसगढ़

बिलासपुर में विधवा महिला से शादी करने जिद पर अड़ा युवक, मना करने पर दी जान से मारने की धमकी

बिलासपुर। कोटा क्षेत्र में रहने वाली विधवा को दूसरी शादी नहीं करने पर युवक ने जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है। कोटा क्षेत्र में रहने वाली 45 वर्षीय महिला के पति की तीन साल पहले मौत हो गई है।

इसके बाद से वह अकेले रहती है। बीते एक साल से कोटा क्षेत्र के नवापथरा निवासी विरेंद्र गोंड उससे शादी करने कह रहा है। इस पर महिला ने उसे दूसरी जाति का होने के कारण मना कर दिया। इस पर युवक आए दिन महिला को परेशान करता है।

महिला घर में अकेली थी।

युवक ने उसे घर का दरवाजा खोलने कहा। इस पर महिला ने मना कर दिया। इससे नाराज होकर युवक गाली-गलौज करने लगा। साथ ही महिला को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने इसकी जानकारी मोहल्ले वालों को दी। साथ ही गांव की कोटवारी शांतिबाई को घटना के संबंध में बताकर थाने में शिकायत की।

इस पर पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। युवक का एक साल से पीड़ित महिला के घर आना जाना है। इस दौरान कई बार युवक ने विधवा के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। दूसरी जाति का होने के कारण महिला ने उसे इन्कार कर दिया।

इसके बाद भी युवक शादी के लिए दबाव बना रहा था। युवक शराब के नशे में महिला के घर पहुंच गया। उसने महिला पर दबाव बनाने के लिए उसके घर के सामने हंगामा कर दिया। इसके बाद दरवाजा खोलने के लिए कहने लगा।

Related Articles

Back to top button