मनोरंजन

विवादों में फस चुकी है सनी देओल की ‘गदर 2’, पंचकूला गुरुद्वारे में शूट किये गए है आपत्तिजनक सीन्स


Gadar-2 Controversy: सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘गदर 2’ विवादों से घीर चुकी है। कहा जा रहा है कि पंचकूला गुरुद्वारे में सनी देओल स्टारर फिल्म ‘गदर 2’ की शूटिंग में कुछ ऐसे आपत्तिजनक सीन्स शूट किये गए है। जिन्हें लेकर विवाद हो रहा है। एसजीपीसी महासचिव गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने कहा कि इस फिल्म के नायक और नायिका को गुरद्वारे में खास मुद्रा में देखा जा सकता है जो आपत्तिजनक है।



READ ALSO- सोशल मीडिया से ब्रेक ले रही है बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस काजोल, किया चौंकाने वाला ऐलान

जून शिरोमणि गुरद्वारा प्रबंधक समिति ने गुरद्वारे वाले सीन पर कड़ी आपत्ति जताई है। इस दृश्य के ऑनलाइन क्लिप में सनी देओल और अभिनेत्री अमीषा पटेल हाथ में हाथ डाले एक दूसरे को देख रहे हैं जबकि ‘गतका’ के जानकार उनके इर्द-गिर्द अपनी प्रस्तुति दे रहे हैं। सनी देओल भाजपा सांसद भी हैं।

ग्रेवाल ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘फूलों की पंखुड़ियां (अभिनेता-अभिनेत्री पर) बरसाई जा रही हैं. इसके अलावा ‘गतका’ के जानकारों को उनके इर्द-गिर्द प्रस्तुति देते हुए देखा जा सकता है।’’ गतका एक सिख मार्शल आर्ट है. नाखुशी प्रकट करते हुए ग्रेवाल ने कहा कि सनी देओल और फिल्म के निर्देशक को समझना चाहिए कि गुरद्वारा ऐसे दृश्य को फिल्माने की जगह नहीं है. उन्होंने कहा, ‘‘ हम कहना चाहते हैं कि ऐसी तस्वीर (वीडियो क्लिप) सामने आयी है, जो सिख समुदाय के लिए शर्मनाक हैं। ’’



Related Articles

Back to top button