न्यूयॉर्क के आलिशान बंगले में रहती हैं सुहाना खान, दिखाई घर की पहली झलक

बॉलीवुड के बादशाह यानी शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना ख़ान हमेशा किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। सुहाना ने भले ही अभी तक फिल्मी दुनिया में कदम नहीं रखा है, लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी किसी एक्ट्रेस से कम नहीं हैं। इंस्टाग्राम पर सुहाना को 1.6 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। किंग ख़ान की बेटी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी रहती हैं, उनकी बोल्ड फोटोज़ अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। सुहाना फिलहाल न्यूयॉर्क में पढ़ाई कर रही हैं, और वहां से अक्सर वो अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए फोटोज़ शेयर करती रहती हैं। लेकिन हाल में सुहाना ने पहली बार न्यूयॉर्क वाले घर की एक झलक दिखाई है।
READ ALSO – सारा अली खान ने कश्मीर के गुलमर्ग के सभी को रमजान मुबारक कहा है
आप को बता दे कि किंग ख़ान की बेटी की न्यूयॉर्क में कैसे घर में रहती हैं इसकी एक छोटी से झलक सुहाना ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। सुहाना ने अपनी इंस्टग्राम स्टोरी पर घर की एक फोटो शेयर की है जो काफी खूबसूरत है।इस फोटो में एक रूम नज़र आ रहा है जिसमें टेबल और कुर्सी रखी हुई है और खिड़की के दूसरी तरफ डूबते हुए सूरज के साथ एक खूबसूरत नज़ारा नज़र आ रहा है। इस फोटो में सुहाना न खुद नज़र आरही हैं और न ही उन्होंने इसके साथ कोई कैप्शन शेयर किया है बस ‘घर’ वाली एक इमोजी बनाई है।

READ ALSO – एक्ट्रेस गौहर खान ने फैंस को दी रमजान की बधाई
जिससे ये समझ आ रहा है कि ये सुहाना का ही न्यूयॉर्क वाला घर है। आप भी देखें। बता दें कि सुहाना ख़ान की फोटोज़ सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती हैं। किंग ख़ान की बेटी को कई बार उनकी बोल्डनेस की वजह से ट्रोल भी किया जाता है, लेकिन सुहाना इन सारी बातों से परे हैं। सुहाना लगातार अपनी फोटोज़ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में शाहरु खान की बेटी तब चर्चा में आई थीं जब उन्होंने अपनी कुछ बोल्ड फोटोज़ शेयर करने के बाद डिलीट कर दी थीं। हालांकि तब तक उनकी फोटोज़ वायरल हो चुकी थीं




