मनोरंजन

सुहाना खान और गौरी पहुंची नेल आर्ट के लिए सैलून, देखिये शानदार फोटो

सुहाना और गौरी ने अपने नेल आर्ट की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। वहीं सैलून ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट पर दोनों के हेयरस्टाइल की भी फोटोज शेयर की हैं। बता दें कि सुहाना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं। सुहाना ने कुछ समय पहले ही अपना इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट से पब्लिक किया है। लेकिन उन्होंने ट्रोलिंग की वजह से कमेंट्स सेक्शन को लिमिटेड किया हुआ है।

गौरतलब है कि सुहाना ने कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर अपने कलर को लेकर भद्दे कमेंट्स करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो के साथ कुछ कमेंट्स के स्क्रीनशॉट शेयर किए थे, जिसमें उन्हें काली और बदसूरत कहा गया था।

Picture Share in Instagram

सुहाना ने सोशल मीडिया पर शेयर कर लिखा था, ‘अभी बहुत कुछ चला रहा है और यह उन मुद्दों में से एक है, जिन्हें हमें ठीक करने की जरूरत है। यह सिर्फ मेरे बारे में नहीं है, यह हर युवा लड़की और लड़के के बारे में है जो बिना किसी कारण के हीन भावना के साथ बड़े हुए हैं। मेरे लुक्स को लेकर कुछ इस तरह के कमेंट्स किए गए हैं। जब मैं 12 साल की थी तब मुझे बताया गया कि मैं अपनी स्किन के कारण बदसूरत हूं। ऐसा कहने वालों में बड़े पुरुष और महिलाएं शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button