मनोरंजन

शाहरुख को बॉलीवुड में हुए 31 साल पूरे, जानें इस खास मौके क्या बोले किंग खान |




Shah Rukh Khan On Completing 31 Years in Bollywood: बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान ने रविवार को हिंदी सिनेमा में अपने 31 साल पूरे किए. इस मौके पर उन्होंने कहा कि लोगों का बार-बार मनोरंजन करने में सक्षम होना ही उनकी ‘सबसे बड़ी उपलब्धि’ है. किंग खान के नाम से लोकप्रिय 57 वर्षीय शाहरुख ने बॉलीवुड में कदम रखने से पहले अपने अभिनय करियर की शुरुआत ‘फौजी’ और ‘सर्कस’ जैसे टीवी धारावाहिक से की थी. उन्होंने हिंदी सिनेमा में ‘दीवाना’ फिल्म से कदम रखा. 25 जून 1992 में प्रदर्शित इस फिल्म में ऋषि कपूर और दिव्या भारती ने भी भूमिका निभाई थी.

बॉलीवुड सिनेमा में एक साल पूरे होने के अवसर पर शाहरुख ने अपने प्रशंसकों के साथ ट्विटर पर प्रश्न उत्तर का सत्र आयोजित किया. उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘क्या बात है! अभी ध्यान आया कि दीवाना के सिनेमाघरों में लगने के 31 साल पूरे हो गए. यह यात्रा ज्यादातर अच्छी रही. सभी को धन्यवाद. हम 31 मिनट का ‘ शाहरुख से प्रश्न करें’ सत्र कर सकते हैं.’’

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम, इंटरनेट और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button