साउथ इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस प्रणिता सुभाष बनी मां, शेयर की तस्वीर

साउथ इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस प्रणिता सुभाष (Pranitha Subhash) भी अब मातृत्व सुख को महसूस कर रही हैं. एक्ट्रेस ने हाल ही में, एक बच्ची को जन्म दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की है और अपनी बच्ची के साथ तस्वीरें शेयर की हैं.
10 जून 2022 को खूबसूरत एक्ट्रेस प्रणिता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी बच्ची के जन्म की घोषणा करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में वह अस्पताल के बेड पर लेटी हैं. पहली फोटो में वह अपनी बच्ची को गोद में लिए हुए हैं और उसे निहार रही हैं. जबकि दूसरी और तीसरी फोटो में वह अस्पताल के डॉक्टर्स के साथ पोज दे रही हैं.
फोटो को शेयर करते हुए प्रणिता ने कैप्शन में लिखा है, ‘जब से हमारी बच्ची का जन्म हुआ है, तब से पिछले कुछ दिन अनोखे रहे हैं. मेरी बर्थ स्टोरी आप सभी के साथ शेयर करने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं.” प्रणिता ने अपनी बच्ची के चेहरे का खुलासा अभी तक नहीं किया है.
#pranithasubhash and husband #nitinraju welcome a baby girl. Heartiest congratul…
#pranithasubhash and husband #nitinraju welcome a baby girl. Heartiest congratulations to the couple
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.





