सोनम कपूर ने मिथुन चक्रवर्ती के सुपरहिट सॉन्ग Jimmy Jimmy पर किया डांस, देखें वीडियो

सोनम कपूर को फैंस ने काफी समय से फिल्मों में नहीं देखा है. सोनम के फैंस उनकी फिल्म का इन दिनों इंतजार कर रहे हैं. सोनम अपनी एक्टिंग से ज्यादा स्टाइल और खुबसूरती के लिए फैंस के बीच फेमस हैं. सोमन फैंस के लिए आए दिन कोई ना कोई वीडियो और फोटोज शेयर करती रहती हैं.ऐसे में इन दिनों सोनम का डांस वीडियो वायरल हो रहा है. सोनम कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. एक्ट्रेस का एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने दोस्तों के साथ जमकर डांस करती दिख रही हैं.
READ ALSO – अकेले ही वेकेशन मनाने पहुंचीं कृष्णा मुखर्जी, यूं दूर कर रही हैं सारा स्ट्रेस
इस वीडियो में सोनम मिथुन चक्रवर्ती के गाने पर ठुमके लगाती दिख रही हैं. सोनम कपूर का वीडियो हुआ वायरल सोनम ने खुद इंस्टाग्राम पर अपने डांस का वीडियो शेयर किया है. एक्ट्रेस ने इस वीडियो को पोस्ट करने के पीछे काफी खास वजह बताई है. सोनम ने इस वीडियो के जरिए अपने दोस्त निमिश को बर्थडे विश किया है निमिश सोनम कपूर के हसबैंड आनंद आहूजा के फैशन लेबल से जुड़े हैं
READ ALSO – कपिल शर्मा बने सिलेबस का हिस्सा, 4th क्लास की बुक्स में कॉमेडी किंग को पढ़ेंगे बच्चे!
वह क्रिएटिव डायरेक्टर हैं. वायरल हो रहे सोनम कपूर के इस वीडियो में एक्ट्रेस मिथुन के गाने ‘जिम्मी जिम्मी आजा’ पर डांस करती नजर आ रही हैं. इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा रखा है.वीडियो शेयर करते हुए सोनम ने दोस्त को विश करते हुए उनको साथ ढेर सारी तस्वीरें भी शेयर की हैं. हाल ही में सोनम ने BAZZAR इंडिया के लिए फोटोशूट कराया है और इसकी ढेरों तस्वीरों उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की, जो काफी वायरल भी हुई थीं.
READ ALSO – अनुपमा के बाद राखी दवे भी हुई कोरोना से संक्रमित
सोनम आए दिन फैंस के सामने अपनी बोल्ड फोटोज शेयर करती रहती हैं. सोनम अपनी बात रखने से भी कभी पीछे नहीं हटती हैं.आप को बता दे कि एक्ट्रेस कई बार अपनी बेवाकी के कारण ट्रोल भी हो चुकी हैं। सोनम उन ऐक्टर्स की लिस्ट में भी शमिल हैं जिन्हें सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद पब्लिक ने नेपोटिज्म को लेकर जमकर ट्रोल किया था.




