मनोरंजन

लाइव कॉन्सर्ट के दौरान सिंगर ने उतारा टॉप, फैंस हुए पागल, वीडियो हो रहा वायरल

अमेरिका। अमेरिकन पॉप सिंगर टेलर स्विफ्ट (Taylor Swift) के गानों की दुनिया दीवानी है। उनके गाने सुनने के लिए फैंस अक्सर बेकरार रहते हैं। इस बात का सबूत उनके लाइव कॉन्सर्ट में साफ देखने को मिलता है।

वहीं सिंगर भी अपने फैंस को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ती। लेकिन हाल ही में गुरुवार को पेरिस में हुए एक लाइव कॉन्सर्ट में टेलर स्विफ्ट ने कुछ ऐसा कर दिया जिसने उनके फैंस को भी हैरान कर दिया। अब उनका वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है।

बता दें कि पॉप सिंगर टेलर स्विफ्ट बीते दिन गुरुवार को अपने एराज टूर के लिए पेरिस में थीं। यहां रात में उनका लाइव कॉन्सर्ट ऑर्गेनाइज किया गया। शो के दौरान मौजूद लाखों की भीड़ में सिंगर ने अपने आउटफिट का बदलना शुरू कर दिया। फैंस के सामने ही टेलर स्विफ्ट ने अपना टॉप उतार दिया जिसे देखकर वहां मौजूद फैंस भी हैरान रह गए।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टेलर स्विफ्ट लाइव कॉन्सर्ट के दौरान अपना हिट सॉन्ग ‘द स्मालेस्ट मैन हू एवर लिव्ड’ गा रही थीं। इस दौरान उन्होंने एक व्हाइट कलर का आउटफिट पहना हुआ था। गाना गाते हुए उन्होंने अपने आउटफिट को उतारने का फैसला किया और फिर टॉप को उतार दिया। इस दौरान उन्हें सिर्फ ब्लैक ब्रा और शॉर्ट्स में देखा गया। हालांकि कुछ देर बाद ही वहां मौजूद कुछ लोगों ने सिंगर को गोल्डन जैकेट पहनाई। इसके बाद टेलर स्विफ्ट का ट्रांसफॉर्मेशन देखकर फैंस भी हैरान रह गए।

उधर, टेलर स्विफ्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। इस बीच कुछ यूजर्स ने सिंगर को ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, ‘ये अच्छी बात नहीं है। बहुत गंदा है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ये किस तरह का लाइव कॉन्सर्ट है।’ वहीं तीसरे यूजर ने लिखा, ‘आपको ये कैसे इनफ्लुएंसिंग लग सकता है?’ इस तरह से सोशल मीडिया यूजर्स टेलर स्विफ्ट को काफी ट्रोल कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button