क्राइम

दंतैल हाथी ने ग्रामीण को कुचलकर मौत के घाट उतारा… |


 Elephant attack जिले के खड़गांव थाना क्षेत्र के ग्राम फरसघाट में एक दंतैल हाथी ने एक व्यक्ति को कुचलकर मार डाला। बताया जाता है कि मृतक शादी समारोह में शामिल होने आया था, जहां वह हाथी के भेंट चढ़ गया। घटना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई कर रही है।

बता दें कि मृतक दुखुराम पाण्डरवानी गांव का रहने वाला था। दुखुराम शादी कार्यक्रम में ग्राम फरसघाट पहुंचा हुआ था। इसी दौरान उसका सामना हाथी से हुआ और हाथी ने उसे कुचल कर मार डाला। मृतक के शव को उसके निवास ग्राम पाण्डरवानी भेजवाया गया है। घटना की सूचना पर क्षेत्रीय वन अमला मौके पर पहुंच गई है और हादसे की तस्दीक में जुटी हुई है। वहीं ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Read More- CG FIRE NEWS : छत्तीसगढ़ के राइस मिल में लगी भीषण आग,1.50 करोड़ का नुकसान…



Related Articles

Back to top button