मनोरंजन

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा अश्लील फ़िल्म बनाने के आरोप में गिरफ्तार, पुलिस बोली पर्याप्त हैं सबूत

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा (Shilpa Shetty Kundra) के पति व मशहूर बिजनसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) को क्राइम ब्रांच द्वारा गिरफ्तार किया गया है। राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें कुछ एप्स पर दिखाने के संगीन आरोप लगे हैं। वहीं मुंबई पुलिस कमिश्नर का कहना है कि पुलिस के पास पर्याप्त सबूत भी हैं। मुंबई पुलिस ने कहा उसकी क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल ने राज कुंद्रा समेत पोर्नोग्राफी पेस करने के लिए एक मामले में अब तक कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Read also – नई तहसीलों के सृजन से राजस्व संबंधी समस्याओं का शीघ्र होगा निराकरण : मंत्री गुरू रूद्रकुमार

ये है पूरा मामला

दरअसल क्राइम ब्रांच ने इस साल (2021) फरवरी में मुंबई में अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें कुछ एप्स पर दिखाने से जुड़ा मामला दर्ज किया था। इस पूरे मामले में राज कुंद्रा मुख्य साजिशकर्ता लगते हैं। मुंबई पुलिस कमिश्नर का कहना है कि पुलिस के पास इसको लेकर पर्याप्त सबूत भी हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने दो एफआईआर फाइल की हैं और इस मामले में कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया है, जो एक्टर्स से जबरन अश्लील फिल्मों के लिए न्यूड सीन्स शूट करवाते थे। वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक इन फिल्मों को पेड मोबाइल एप्लीकेशन्स के जरिए रिलीज/ डिस्ट्रीब्यूट किया जाता था।

Related Articles

Back to top button