17 August 2021 – क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशायें, कैसा होगा आज आपका दिन, जानिए आज का राशिफल

17 August 2021 – क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशायें, कैसा होगा आज आपका दिन, जानिए आज का राशिफल – श्रावण शुक्ल पक्ष – दशमी तिथि, रवियोग, गंडमूल की स्थिति बन रही है। ज्येषा नक्षत्र होने के साथ ही वैधृति योग रहेगा। चंद्र का गोचर वृश्चिक राशि पर होगा। आज सूर्य का राशि परिवर्तन कर्क से सिंह राशि पर होगा। इसे सिंह संक्रांति कहा जाता है। जानिए आज मंगलवार को भगवान देवाधिदेव महादेव जी की कृपा किन जातकों पर होगी।
आज का मेष राशिफल 17 अगस्त 2021
आज के दिन आपको किस्मत का साथ प्राप्त नहीं होगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आज आपका परिवार के साथ समय बिताना काफी शुभ फल देगा । छात्रों को पढ़ाई में मन नहीं लग पाएगा। इस समय में आपके तथा परिवार के किसी सदस्य के सेहत में दिक्कत देखने को मिल सकते हैं। अनजान लोगों से सावधान रहें। समय पर कार्य पूरे कर पाएंगे। शासकीय कार्य लंबित रहेंगे।
आज का वृषभ राशिफल 17 अगस्त 2021
आज का दिन उलझन में बीतेगा। कुसंगति से दूर रहें। खानपान को लेकर लापरवाही न करें। बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। दफ्तर का माहौल ठीक रहेगा। आज निवेश करने में सावधानी बरतें। नकारात्मकता के कारण आप किसी के बारे में गलत धारणा बना सकते हैं। अपने बुजुर्गों का कहना मानने से अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी । सेहत सामान्य तौर पर अच्छा बना रहेगा।
आज का मिथुन राशिफल 17 अगस्त 2021
कार्यस्थल पर चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। प्रसन्नता के अवसर आएंगे। पुरानी रूकी हुई रकम वापस मिल सकती है। किसी मित्र से मुलाकात होगी। आज आपके भीतर सहयोगी भाव देखने को मिलेगा ।
आज का कर्क राशिफल 17 अगस्त 2021
जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। किस्मत का साथ मिलेगा। कारोबारियों को यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आज आपको अपनी सेहत को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। आज अपने कौशल से सभी कार्यों को आसानी से पूरा करेंगे । आपको धन संबंधी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है । इस समय में आपका किसी से विवाद हो सकता है। कारोबारियों के लिए दिन सामान्य रहेगा।
आज का सिंह राशिफल 17 अगस्त 2021
रूके हुए कार्य पूरे होंगे। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी। संतान पक्ष की दिक्कतों से चिंतित रहेंगे। अचानक नए खर्च से आपकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है। आपके व्यवहार में चिड़चिड़ापन व तनाव रहेगा। किसी मित्र से लंबे समय के बाद मुलाकात हो सकती है।
आज का कन्या राशिफल 17 अगस्त 2021
आज आपको लाभ हो सकता है। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। निवेश कर सकते हैं। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी। आज आप बेहद खुश रहेंगे। बच्चों के साथ दिन बिताएं। उन्हें घुमाने ले जाएं। किसी काम में जीवनसाथी का सहयोग जरूर लें। दफ्तर में किसी से अनबन हो सकती है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
आज का तुला राशिफल 17 अगस्त 2021
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी बात को लेकर मित्रों से बहस हो सकतीहै। तनाव देखने को मिलेगा। इस समय में आपको नए कार्यों की शुरूआत करने की योजना टाल देनी चाहिए। आपको भाग्य सहयोग प्राप्त होगा । इस समय में विरोधियों के कारण नुकसान हो सकता है। आपको सावधान रहना होग। वाहन सावधानी से चलाएं। जोखिम लेने से बचें। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी।
आज का वृश्चिक राशिफल 17 अगस्त 2021
कारोबारियों को लाभ होगा। नए काम शुरू कर पाएंगे। बड़ी जिम्मेदारी के चलते थकान रहेगी। खर्च ज्यादा होगा। आज के दिन तनाव से अपना बचाव रखे। आज आपके मन में अनर्गल विचार आ सकते हैं । स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है.
आज का धनु राशिफल 17 अगस्त 2021
अनजान लोगों से सावधान रहें। किसी मित्र के साथ जरूरी काम से दूसरे शहर जा सकते हैं। जोखिम वाले कार्य करते समय सतर्क रहें। आज के दिन आपको घर में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, बड़ों का आशीर्वाद लें। आज भाग्य से आपको अच्छा सहयोग प्राप्त होगा।
आज का मकर राशिफल 17 अगस्त 2021
आपको आज कामयाबी मिलेगी। युवाओं को नौकरी मिल सकती है। दफ्तर में सहयोगियों की मदद मिलेगी। बड़ी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। तनाव दूर होगा। आज आपके भाग्य के प्रबल रहने के योग हैं। कार्यों में सफलता आसानी से प्राप्त होगी। आज स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं।
आज का कुंभ राशिफल 17 अगस्त 2021
नए योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। पैतृक मामले उलझ सकते हैं। सामाजिक रूप से आपकाे सम्मान मिलेगा। किसी को निजी जीवन से जुड़ी जानकारी देते समय सतर्क रहें। बिना कारण के यात्रा ना करें। अपने खर्चों को नियंत्रित करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विरोधियों से आज आप सावधान रहें। किसी प्रकार की अप्रिय घटना का सामना करना पड़ सकता है। जिससे आर्थिक नुकसान हो सकता है ।
आज का मीन राशिफल 17 अगस्त 2021
आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको धन लाभ हो सकता है। किसी रिश्तेदार से मुलाकात होगी। योग-व्यायाम को अपना सकते हैं। परिवार एवं बड़े बुजुर्गों का प्यार मिलेगा। बच्चों के साथ दिन का कुछ वक्त बिताएं। आज के दिन आपके सभी काम पूरे होंगे । आज के दिन आपको सेहत के प्रति सावधान रहने की जरूरत है।आज शरीर में आलस्यपन दिखेगा।




