छत्तीसगढ़

बिग बॉस फेम अभिनेत्री अर्चना गौतम पहुंची गरियाबंद, नपा अध्यक्ष ट्राफी के फाइनल मैच का किया शुभारम्भ |


गिरिश गुप्ता गरियाबंद – राष्ट्र स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता के देर रात समापन के अवसर पर बिग बॉस सीजन 16 के फाइनल रनअप अभिनेत्री अर्चना गौतम मुख्य अतिथि के रुप में गरियाबंद पहुंची और वॉलीबॉल के फाइनल मैच का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष गफ्फू मेमन ने किया। प्रमुख रूप से नगर पालिका परिषद के समस्त पदाधिकारी, पार्षद, कर्मचारी अधिकारी एवं राइस मिल एसोसिएशन के सदस्य, नगर के गणमान्य नागरिकों ने अर्चना गौतम का स्वागत किया। उन्होंने कहा छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया।

Read Also – बड़ी खबर – प्रवासियों को लेकर आ रही नाव डूबी, क़रीब 60 की मौत, कई लापता

इस अवसर पर कार्यक्रम में सुश्री अर्चना गौतम ने उपस्थित जनों से कहा उनके लिए गौरव की बात है कि वे आज गरियाबंद पहुंचकर आप लोगों के बीच उपस्थित हैं, आप सभी लोगों ने जो आदर सत्कार व उत्साह पूर्वक मेरा स्वागत किया इसके लिए वे आभारी हूं और उम्मीद करती हूं कि गरियाबंद क्षेत्र इसी तरह तरक्की व विकास करेगा। आज यहां वॉलीबॉल मैच का समापन है और मैं उम्मीद करती हूं खिलाड़ी अच्छा खेल का प्रदर्शन कर लोगों का दिल मोह लेंगे। भरपूर खेल का आनंद उठाये। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनों के प्रति भी आभार व्यक्त किया साथ ही उन्होंने नगरपालिका अध्यक्ष गफ्फ मेमन के साथ पालिका के सभी पार्षद एवं नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारियों के साथ राइस मिल एसोसिएशन का भी आभार व्यक्त किया।

Read Also – न घोड़ा न कार, बैलगाड़ी में लेकर आया दुल्हनिया, देखने वालों का लगा तांता

इस अवसर पर गफ्फू मेमन ने कहा कि यह तीन दिवसीय राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के लिए सौभाग्य का विषय है कि यहां बिग बॉस के 2022 के फाइनलिस्ट रनप उपस्थित हैं उनके इस आगमन पर हम आभार व्यक्त करते हैं तथा गरियाबंद जिला के उपस्थित सभी दर्शकों के प्रति आभारी हैं कि उन्होंने कार्यक्रम का आनंद उठाने उपस्थित हुए। अंत में खिलाड़ियों से मिलने के बाद गरियाबंद के दर्शकों से भेंट की।



Related Articles

Back to top button