मनोरंजन

सीरीयल “गुम है किसी के प्यार में,” होगा बड़ा हंगामा, विराट के जज्बातों को सई देगी नाटक का नाम…

नई दिल्ली: स्‍टार प्‍लस के सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में लगातार कई ट्विटस सामने आ रहे हैं. ये रिश्तों की उलझती कहानी अब लोगों के लिए हर दिन नए मोड और इमोशनल मोड लेकर आ रही है. ऐसे में अब एक और बड़ा धमाका होने वाला है. ये धमाका कोई और नहीं बल्कि खुद सई करने वाली है.

सालगिरह पर होगा हंगामा

जैसा कि हमने बताया कि ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) के अगले एपिसोड में हंगामा होने वाला है. क्योंकि सई और विराट अपनी शादी के एक साल पूरे होने की खुशी में महाबलेश्वर गए हुए हैं. विराट ने ही सई को ले जाने का ये प्यान बनाया. लेकिन विराट को ये सरप्राइज महंगा पड़ने वाला है. क्योंकि एनिवर्सिरी सरप्राइज को देखकर सई भड़क जाएगी और उसे खुब भला बुरा कहेगी.

दिल की बात बताना चाहता है विराट

जैसा कि हमने अब तक देखा कि विराट अपनी पत्‍नी सई जोशी को हिल स्‍टेशन महाबलेश्वर वेकेशन के लिए लेकर आया है. यहीं वो सई को एनिवर्सिरी का सरप्राइज के तौर पर अपने दिल की कहने की तैयारी कर रहा है. विराट बताना चाहता है कि वह सई को कितना प्‍यार करता है. यहां सेलीब्रेशन की तैयारी में केक और यादगार पलों के तस्वीरों को सजाने वाला है.

लगेगा बड़ा झटका

ये तैयारी करते हुए विराट सोचेगा कि सई उसकी ये सरप्राइज देखकर काफी खुश हो जाएगी. लेकिन लेकिन इसके बिल्कुल विपरीत जब सई यहां पहुंचेगी तो वह चौंक जाएगी और गुस्से में विराट के ऊपर बरस पड़ेगी. गुस्से में वह एक बार फ‍िर विराट को याद दिलाएगी कि उनकी शादी एक समझौता है और ऐसे समझौते का जश्‍न नहीं मनाया जाता. वह विराट पर दिखावा करने का आरोप भी लगाएगी.

Related Articles

Back to top button