मनोरंजन

सीरियल “ये रिश्ता क्या कहलाता है” में जेल जायेगी सीरत…., जानें वजह

नई दिल्ली: स्टार प्लस पर आने वाला शो “ये रिश्ता क्या कहलाता है” काफी मशहूर है। यह सीरियल पिछले 12 साल से ज्यादा समय से दर्शको को मनोरंजन कर रहा है और आज भी लोगों का पसंदीदा शो में से एक है। स्टार प्लस का ये लोकप्रिय पारिवारिक ड्राम शो अपनी दिलचस्प कहानी से लाखों लोगों की दिल जीतने में कामयाब रहा है। करण कुंद्रा के शो में एंट्री होने के बाद शो की कहानी में आए दिन नए ट्विस्ट और टर्न देखने को मिल रहे हैं।

करण कुंद्रा ने हाल ही में ये रिश्ता क्या कहलाता है को अलविदा कह दिया है। उनके शो के बाहर आने के बाद कहानी में एक नया मोड़ आ गया है। ये रिश्ता क्या कहलाता है में रणवीर (Karan Kundrra) की मृत्यु हो चुकी है, जिसके बाद घर में सभी दुखी हैं। सीरत (Shivangi Joshi) तो रणवीर की मृत्यु के बाद टूट सी गई है और खुद को उसकी मौत का जिम्मेदार मानने लगी है। रणवीर की मौत के बाद सीरत की परेशानियां बढ़ने वाली हैं क्योंकि नरेन्द्र ने उसे सबक सिखाने का फैसला कर लिया है।

ये रिश्ता क्या कहलाता है से सामने आई रिपोर्ट की मानें तो नरेन्द्र जल्द ही सीरत के ऊपर रणवीर की हत्या का आरोप लगाएगा। वो पुलिस में शिकायत दर्ज कराएगा कि उसके बेटे को जहर देकर मारा गया है और यह काम सीरत ने किया है। सीरत की परेशानियां यहीं पर कम नहीं होगी क्योंकि घरवाले उसे घर से बाहर निकाल देंगे। सीरत के साथ जिस वक्त यह सब हो रहा होगा, उस दौरान कार्तिक (Mohsin Khan) भी वहीं पर रहेगा लेकिन कुछ कर नहीं पाएगा। कार्तिक को लगने लगेगा कि उसके हाथ से सबकुछ निकल रहा है लेकिन वो सीरत की मदद नहीं कर पाएगा।

Related Articles

Back to top button