Kartik-Kiara स्टारर ‘सत्यप्रेम की कथा’ ने वर्ल्डवाइड किया 100 करोड़ का आंकड़ा पार, जानिए भारत में कितना हुआ कारोबार |

Satyaprem Ki Katha Worldwide Box Office Collection: कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की ‘सत्यप्रेम की कथा’ बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ दर्शकों के दिलों पर भी अपनी छाप छोड़ रही है. दर्शकों के प्यार और पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ के साथ फिल्म ने सोमवार को 2 करोड़ का कलेक्शन किया, जिससे भारत में इसकी कुल कमाई 68.06 करोड़ हो गई, और दुनिया भर में फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. OMG 2 Teaser Out Now: Akshay Kumar और Pankaj Tripathi स्टारर फिल्म ‘ओएमजी 2’ का शानदार टीजर हुआ रिलीज, 11 अगस्त को Gadar 2 के साथ होगी टक्कर (Watch Video)
पहले दिन 9.25 करोड़ के कलेक्शन के साथ एक शानदार शुरुआत करने वाली इस फिल्म ने शुक्रवार को यानी दूसरे दिन 7 करोड़ का कलेक्शन किया, जिसके बाद तीसरे दिन शनिवार को फिल्म ने 10.10 करोड़ के कलेक्शन किया. जबकि चौथे दिन रविवार को 12.15 करोड़ के साथ इसके कलेक्शन में बढ़ोतरी जारी रही.
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम, इंटरनेट और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



