मनोरंजन

Kartik-Kiara स्टारर ‘सत्यप्रेम की कथा’ ने सोमवार को किया 4.21 करोड़ का कारोबार, जानिए टोटल कलेक्शन |


SatyaPrem Ki Katha Box Office Collection Day 5: कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की ‘सत्यप्रेम की कथा’ बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है. इस फिल्म को रिलीज हुए अब 5 दिन पूरे हो चुके है लेकिन फिल्म हर दिन अपने बॉक्स ऑफिस नंबरों के साथ आगे बढ़ रही है, जो फिल्म के लिए लोगों का प्यार भी दर्शाता है. यह फिल्म गुरूवार को रिलीज हुई थी और फिल्म ने अपने पहले दिन 9.25 करोड़ के कलेक्शन के साथ एक शानदार शुरुआत की, वहीं शुक्रवार को 7 करोड़ की कमाई के साथ फिल्म के कलेक्शन में मामूली गिरावट देखी गई, लेकिन फिर फिल्म ने शनिवार को 10.10 करोड़ का बिजनेस किया. Bawaal Teaser Releasing Tomorrow: Varun Dhawan-Janhvi Kapoor स्टारर ‘बवाल’ का टीजर कल होगा रिलीज, Prime Video पर होगा Nitesh Tiwari की फिल्म का प्रीमियर (View Pic)

जबकि रविवार को 12.15 करोड़ के साथ फिल्म के कलेक्शन में इजाफा जारी रहा, जिसके बाद फिल्म ने सोमवार की पारिवारिक दर्शकों से मिली बड़ी बढ़त के साथ 4.21 करोड़ का कलेक्शन किया है. अगर अभी तक के कुल कारोबार की बात करें तो फिल्म ने 42.71 करोड़ की कमाई कर ली है.

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम, इंटरनेट और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button