सारा ने बताया कि कैसा था पहली बार सौतेले भाई से मिलना

नई दिल्ली: स्टार किड और एक्ट्रेस सारा अली खान अपने परिवार के साथ समय बिताना पसंद करती हैं और हाल ही में अपने पिता सैफ अली खान और करीना कपूर खान के घर अपने नन्हें सौतेले भाई से मिलने गई थीं।
सारा ने बताया कैसा है तैमूर का भाई
एक खबर के अनुसार एक इंटरव्यू में सारा ने इस बारे में बात की है. सारा ने कहा, ‘उसने मेरी तरफ देखा और मुझे देखकर मुस्कुराया और मैं उसकी हो गई. वह सिर्फ क्यूटनेस से ओवरलोडेड है.’
https://www.instagram.com/p/CHr3dIYJgGj/?utm_source=ig_web_copy_link
पिता से किया ऐसा मजाक
सारा ने इसके आगे कहा, ‘मेरे पिता से मैंने मजाक में कहा कि उनके जीवन के हर दशक यानी 20, 30, 40 के दशक में उनके पास एक छोटा बच्चा था, और अब वह अपने 50 के दशक में हैं. वह वास्तव में बहुत भाग्यशाली हैं कि उन्होंने जीवन के के चार अलग-अलग एज ग्रुप में होते हुए पिता होने का सुख लिया. यह बच्चा मेरे पिता और करीना के जीवन में और भी अधिक खुशी और उत्साह लाने वाला है. मैं उनके लिए इससे ज्यादा खुश कभी नहीं रही.’
मां अमृता के लिए कही ये बात
सारा के लिए उनका परिवार ही सबकुछ है. वह बहुत व्यस्त जीवन व्यतीत कर सकती हैं लेकिन अपनी मां (अमृता सिंह) और भाई (इब्राहिम अली खान) के साथ समय बिताना उसकी प्राथमिकता रहती है. सारा ने कहा, ‘मेरी मां मेरा पूरा ब्रह्मांड है. मैं अपने भाई को लेकर भी काफी प्रोटेक्टिव हूं और मुझे लगता है कि लॉकडाउन का एकमात्र सिल्वर लाइनिंग वह समय है जो हमें एक साथ मिला है. क्योंकि मैं तीन साल कोलंबिया यूनिर्वसिटी में थी और फिर इब्राहिम तीन साल और पढ़ाई कर रहा था. इसलिए, हमें इतने लंबे समय एक ही घर में रहे हुए छह साल हो गए थे.’



