छत्तीसगढ़

रायपुर – बिलासपुर रेलवे ट्रैक पर मिला नवजात का शव, इलाके में मचा हड़कंप


छत्तीसगढ़ के रायपुर और बिलासपुर रेलवे ट्रैक पर एक डेढ़ से 02 माह के बच्चे का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी मच मच गई बताया जा रहा है कि बच्चे का शव दो टुकड़ों में था।

पहली बार में देखने से लग रहा है कि बच्चा ट्रेन की पटरियों के बीच आ गया। रिपोर्ट पर थाना हथबंद में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। बच्चे की उम्र लगभग डेढ से दो साल आंकी जा रही है।

पुलिस ने आगे जानकारी देकर बताया कि बच्चा हरे रंग का टी-शर्ट पहना है, लाल काला रंग की टोपी, गुलाबी सफेद प्रींटदार स्वेटर तथा संतरे रंग का बचकानी कंबल में लिपटा हुआ था। घटना मंगलवार ग्राम हथबंद के इलाके की बताई जा रही है।

रायपुर से बिलासपुर की ओर जाने वाली ट्रेन से गिरने से मौत होना प्रतीत हो रहा है. इस संबंध में किसी भी प्रकार की सूचना अथवा जानकारी यदि आपको मिले तो कृपया तत्काल नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क करने का कष्ट करें।



Related Articles

Back to top button