मनोरंजन

संजय कपूर की बेटी शनाया ने सोशल मीडिया में मचाया ग़दर, शेयर किया हॉट तस्वीरें

बॉलीवुड इंडस्ट्री में स्टारकिड्स की पॉपुलैरिटी इन दिनों बढाती ही जा रही है। आजकल शनाया कपूर सोशल मीडिया में छाई हुई हैं। बता दें कि शनाया बॉलीवुड अभिनेता संजय कपूर की बेटी हैं। पिछले कुछ समय से शनाया ने जब से अपना सोशल मीडिया अकाउंट पब्लिक किया है तब से उनकी पॉपुलैरिटी में जबरदस्त इजाफ़ा देखने को मिला है।

Image credit Instagram

शनाया कपूर ने अपने ग्लैमरस अंदाज़ से सोशल मीडिया पर तहलका मचाकर रखा हुआ है और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने में बिलकुल भी देर नहीं लगती है. शनाया इन दिनों बॉलीवुड में आने की तैयारी में जुटी हैं. कभी उन्हें डांस क्लास तो कभी जिम जाते अक्सर मुंबई में स्पॉट किया जाता है. शनाया ने अपनी कजिन जान्हवी कपूर की फिल्म गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम भी किया था।

Image credit Instagram

गौरतलब है कि वे बॉलीवुड में बतौर हीरोइन अपना करियर बनाना चाहती हैं. उम्मीद की जा रही है कि उन्हें इस साल करण जौहर अपनी किसी फिल्म से लॉन्च कर सकते हैं. शनाया अभी केवल 22 साल की हैं. उनका जन्म 3 नवंबर, 1999 को मुंबई में हुआ था. जान्हवी ने अपनी स्कूलिंग मुंबई में ही पूरी की है।

Image credit Instagram

बता दें कि शनाया कपूर अनन्या पांडेय और सुहाना खान की बेस्ट फ़्रेंड्स हैं. अनन्या चंकी पांडेय तो सुहाना शाहरुख खान की बेटी हैं. तीनों बचपन से ही अच्छी सहेलियां हैं। शनाया के इन्स्टाग्राम पर फॉलोवर्स तेजी से बढ़ रहे हैं. चंद दिनों में ही ये आंकड़ा तकरीबन 4 लाख फॉलोवर्स तक पहुंच गया है।

Related Articles

Back to top button