Salman Khan की फिल्म Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan पहुंची बांग्लादेश, 25 अगस्त को होगी रिलीज

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Releasing In Bangladesh: इस साल 21 अप्रैल ईद के मौके पर रिलीज हुई सलमान खान की एक्शन एंटरटेनर फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ ने रिलीज होने पर प्रशंसकों और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया. सलमान खान को लेकर दर्शकों के बीच बॉक्स ऑफिस पर खूब उत्साह देखा गया, जहां फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा का शानदार कलेक्शन किया. अब सलमान खान के बांग्लादेशी फैन्स के लिए खुशी का समय है क्योंकि फिल्म 25 अगस्त 2023 को बांग्लादेश में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है.
‘किसी का भाई किसी की जान’ बांग्लादेश में रिलीज होने वाली ज़ी स्टूडियो की पहली फिल्म है और 1971 के बाद से ‘पठान’ के बाद बांग्लादेश क्षेत्र में रिलीज होने वाली दूसरी भारतीय फिल्म है. सलमान खान की फिल्में हमेशा ही जनता को ध्यान में रखते हुए बनाई जाती हैं और उनकी हालिया रिलीज ‘किसी का भाई किसी की जान’ निश्चित रूप से बांग्लादेश के दर्शकों का मनोरंजन करेगी.
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम, इंटरनेट और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.




