inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – दो बाइक की भीषण भिड़ंत में युवक का सर कटकर हुवा धड़ से अलग, दर्दनाक हादसे से सहमे लोग

जांजगीर – दर्दनाक हादसे में एक युवक का सिर धड़ से अलग हो गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि दो बाइक की टक्कर में पीछे बैठे युवक का सिर कटकर 20 मीटर दूर जा गिरा। दोनों बाइक चालक घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर है। उसे बिलासपुर रेफर किया गया है। युवक का सिर कटने का कारण अभी ठीक से स्पष्ट नहीं है। हादसा पामगढ़ थाना क्षेत्र में हुआ है।

मिली जानकारी के मुताबिक, पामगढ़ के नेवरा बंध निवासी संतोष कुमार सुमन (35) अपने दोस्त राहुल सूर्यवंशी के साथ उसकी ससुराल खैरा गया था। बाइक राहुल चला रहा था और संतोष पीछे बैठा था। पामगढ़ में मधुकर पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक चालक उछलकर दूर जा गिरे।

हादसे में एक युवक का सिर धड़ से अलग होकर करीब 15-20 मीटर दूर पड़ा था। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस का कहना है कि बाइक की हेडलाइट के ऊपर लगे वाइजर से संतोष का सिर धड़ से अलग हुआ है। हालांकि दोनों ही बाइक पर खून के निशान नहीं दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल शव को अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवा दिया गया है। हादसे में दूसरी बाइक के चालक शिवरीनारायण निवासी गुलशन के सिर पर चोट लगी है। राहुल और गुलशन दोनों को एंबुलेंस से पामगढ़ अस्पताल ले जाया गया। जहां गुलशन की हालत गंभीर देख उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया है।

पुलिस ने सभी के परिजनों को सूचना दे दी है। हालांकि हादसे को लेकर अभी बातें स्पष्ट नहीं हैं। घायल राहुल से बात करने के बाद ही स्थिति का पता चल सकेगा। इसको लेकर जानकारी जुटाई जा रही है

Related Articles

Back to top button