लहरिया साड़ी में रुबीना ने लचकाई पतली कमरिया, वीडियो हुआ वायरल

नई दिल्ली: टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. एक्ट्रेस ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें वो कमाल की अदाएं दिखाती नजर आ रही हैं. फैंस को रुबीना (Rubina Dilaik) का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है.
https://www.instagram.com/reel/CQs5EmyJvEI/?utm_source=ig_web_copy_link
रुबीना को हुआ था कोरोना
आपको बता दें, रुबीना (Rubina Dilaik) पिछले महीने कोरोना से संक्रमित हुई थीं. अब वो ठीक हो गई हैं और शूटिंग पर लौट आई हैं. ये वीडियो उन्हीं के शूटिंग सेट से लग रहा है. रुबीना ने कोरोना संक्रमित होने के बाद वीडियोज शेयर कर अपनी परेशानियों के बारे में बताया था.
रुबीना का टीवी शो
अगर रुबीना (Rubina Dilaik) के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वह फेमस सीरियल ‘शक्ति : अस्तित्व के अहसास’ की में नजर आ रही हैं. उनके सौम्या वाले किरदार को उनके फैंस काफी लंबे समय से मिस कर रहे थे. इसके अलावा रुबीना का पहला म्यूजिक वीडियो ‘मरजानियां’ रिलीज हुआ था. इस गाने में उनके साथ अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) भी नजर आए थे. इस गाने को नेहा कक्कड़ ने अपनी आवाज दी थी.




